मध्य प्रदेश

तेज रफ़्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी, लगभग 40 यात्री हुये घायल

रिपोर्टर : भारत निहाल
ओबैदुल्लागंज । शनिवार को एक तेज रफ़्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमे लगभग 40 यात्री घायल हुये, वही 10 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस में लगभग 65 यात्री सवार थे।
ओबैदुल्लागंज के बरखेड़ा के पास भोपाल नागपुर हाईवे पर हुआ हादसा। कार को ओवरटेक करने के चक्कर में पलटी बस।
आरिफ़ ट्रैवेल्स की यात्री बस भोपाल से मुल्ताई जा रही थी।
ओबैदुल्लागंज पुलिस मोके पर पहुँची। सभी घायलों को इलाज के सिविल अस्पताल भेजा गया।
गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिये भोपाल रेफर किया गया।
जिले के ओबैदुल्लागंज के बरखेड़ा के पास हुआ हादसा।

Related Articles

Back to top button