थाना प्रभारी त्रिपाठी की नई पहल, पुलिस कार्यप्रणाली में सहयोगियों का किया सम्मान

जनप्रतिनिधि और व्यापारियों ने की पुलिस के कार्य की सराहना
रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली । विगत दिनों नगर में अज्ञात बदमाशों के द्वारा एक किसान के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था। प्रकरण दर्ज होने के साथ ही पुलिस के द्वारा द्रुत गति से अपराधियों की धर पकड़ में बड़े स्तर पर मुहिम छेड़ी गई और सफलता के नाम पर पुलिस को अंतर्राज्यीय चोर गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल हुई।
इस संबंध में थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी ने बताया कि अंतरराज्यीय चोर गिरोह को पकड़ने में पुलिस को सफलता मैं नगर के व्पापारियों और युवाओं का बड़ा ही सहयोग मिला है।
घटना के तत्काल बाद पुलिस के द्वारा नगर सहित नगर के बाहर निकलने वाले मार्गों पर लगे समस्त सीसीटीवी पुलिस के द्वारा खंगाले गए। जिनकी संख्या तकरीबन 80 से 90 रही होगी। पुलिस के द्वारा बार-बार व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर जाकर सीसीटीवी कैमरे चेक करना। संदेहियों की पूछताछ करना आदि को लेकर समस्त लोगों के द्वारा पुलिस को बड़ा ही सहयोग किया गया।
इस संबंध में थाना प्रभारी त्रिपाठी ने मृगांचल एक्सप्रेस से चर्चा के दौरान बताया कि पुलिस को यदि समय पर घटना, दुर्घटना आदि होने वाले अपराध से संबंधित नगर के जागरूक नागरिक जानकारी देते हैं तो मेरे विश्वास दिलाता हूं कि कोई भी अपराधी नगर के अंदर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने से पहले कई बार सोचेगा। वहीं उन्होंने नगर के व्यापारियों को धन्यवाद देते हुए नगर के पुराना बस स्टैंड टॉकीज चौराहे पर पर व्यापारियों का हारफूल माला डालते हुए सार्वजनिक रूप से उन समस्त व्यापारी और युवाओं का स्वागत कर आगे भी सहयोग की अपेक्षा की।
वहीं थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी ने नगर के व्यापारियों से अपील की है कि अपने-अपने प्रतिष्ठान पर सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवायें।
इस दौरान व्यापारी विट्ठल दास भूतड़ा, राघव भूतड़ा, ओम प्रकाश साहू, केशव साहू, केशव सोनी, कृष्णकांत राठी, फरहान खान, जगदीश ठाकुर, सीताराम पटेल, बल्लभ राठी आदि का पुलिस टीम के द्वारा सम्मान किया गया।



