मध्य प्रदेश

SIR कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं राष्ट्रीय कर्तव्य है

सांदीपनी स्कूल में SIR पर निबंध प्रतियोगिता संपन्न
रायसेन । जिला मुख्यालय पर सांदीपनी स्कूल में SIR मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्यक्रम के प्रति जागरुगता बढ़ाने क़ो लेकर छात्र छात्राओं की निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजकिशोर सोनी, स्कूल प्राचार्य एल एन प्रधान तथा बृजबिहारी मिश्रा मौजूद थे। इस अवसर पर छात्र शिवसागर और छात्रा लता बघेल ने मतदाता सूची का पुनरीक्षण के सम्बन्ध में अपने उद्बोधन भी दिए। कार्यक्रम में राजकिशोर सोनी ने बच्चों क़ो सम्बोधित करते हुए कहा कि संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत चुनाव आयोग को स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने की पूरी शक्ति दी गई है। जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 21 कहती है कि चुनाव से पहले मतदाता सूची का पुनरीक्षण होना ही चाहिए। स्कूल के प्राचार्य एलएन प्रधान ने कहा कि यह प्रक्रिया 1952 से लेकर आज तक कई बार हो चुकी है। यह किसी दल के खिलाफ नहीं, बल्कि फर्जी वोट के खिलाफ है. जो लोग SIR का विरोध कर रहे हैं, उन्हें सोचना चाहिए कि क्या वे फर्जी मतदाताओं के सहारे चुनाव जीतना चाहते हैं… एक शुद्ध मतदाता सूची से डरना लोकतंत्र विरोधी सोच है। दुनिया के हर विकसित लोकतंत्र में मतदाता सूची को लगातार शुद्ध किया जाता है। आज हर जागरूक नागरिक का कर्तव्य है कि वह अराजकता फैलाने वाली ताकतों को पहचाने और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए आगे आए। क्योंकि अगर लोकतंत्र बचेगा, तभी देश बचेगा।

Related Articles

Back to top button