दमोह के कलाकारों द्वारा स्वरांजलि का आयोजन 5 को
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । हम सबके बीच रहे हसमुख ऊर्जावान पत्रकार और गीत एवं हास्य कविताओं के माध्यम से हंसाने एवं गुदगुदाने वाले लक्ष्मीकांत तिवारी के दुखद निधन पर संगीत प्रेमी समस्त कलाकारों के द्वारा सुरो के माध्यम से सुराजंलि कार्यक्रम का आयोजन 5 सितम्बर मंगलवार को किया जा रहा हैं।
विजय नामदेव ने बताया कि लक्ष्मी भाई एक शानदार कलाकार थे और उनकी कला को समर्पित करते हुए शहर के समस्त कलाकारो ने एवरेस्ट लॉज के सामने बस स्टेण्ड रोड पर स्वरालंजि कार्यक्रम का आयोजन किया हैं। कार्यक्रम के बारे में दिलीप चौहान ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नारायणसिंह ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार, कार्यक्रम अध्यक्ष नगर पालिका अध्यक्ष मंजू वीरेन्द्र राय और विशिष्ट अतिथि सिद्धार्थ मलैया रहेगें। इस स्वराजंलि कार्यक्रम में कलाकार श्यामसुंदर शुक्ला, राजू रजक, भोजराज दुबे, दिलीप दुबे, गिरीश रावत, सलामत खान, रवि वर्मन, पवन खरारे, अमित चौरसिया, पवन शाह, प्रकाश बाथरे, कृष्ण कुमार चौबे, दया ठाकुर, अज्जू ठाकुर, फरहत, नीलू, शिवानी, अहद खान, अजीत उज्जैनकर, नंदराम तिवारी, धीरेन्द्र पाराशर, महेश पाठक आदि ने कार्यक्रम में समस्त नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति का आग्रह किया है।



