मध्य प्रदेश

बिजली कटौती के विरोध निस्वार्थ सामाजिक संगठन विधुत केंद्र नोहटा धरना प्रदर्शन

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । बारिश नहीं होने उमस भरी गर्मी आम जन परेशान है । तो वही बीते करीब 20 दिनों बारिश नही होने कारण किसानों की फासले सूखने की कगार पर है बिजली विभाग द्वारा लोड सेटिंग का हवाला देते हुए पिछले कई दिनों से नोहटा, बनवार, शाखा क्षेत्र में दिन रात बिजली कटौती की जा रही है । कई ग्रामों में बिजली ट्रांसफार्मर जले पड़े हुए हैं जिनको कई महीनो में भी नहीं बदल गया। बिजली कटौती और जिन ग्रामों में बिजली ट्रांसफार्मर जले हुए हैं उन ग्रामों के ट्रांसफार्मर जल्द ही बदलने की मांग को लेकर 4 सितंबर दिन सोमवार को दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक एक निस्वार्थ सामाजिक संगठन गैर राजनैतिक दल के द्वारा आमसभा और धरना प्रदर्शन का आयोजन विद्युत मंडल नोहटा के सामने किया जाना है । आमसभा के बाद राज्यपाल महोदय के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से टीवी स्टार चाहत मणी पांडे शामिल होगी। नोहटा विद्युत मंडल के सामने आम सभा और धरना देने की अनुमति देने के लिए निस्वार्थ सामाजिक संगठन के द्वारा जवेरा तहसीलदार को रविवार के दिन एक ज्ञापन सौंपा गया। इसमें समुचित पुलिस बल व्यवस्था करने की मांग की गई।

Related Articles

Back to top button