मध्य प्रदेश

दमोह जिले के पांच विद्यार्थियों ने प्रदेश मेरिट सूची में प्राप्त किया स्थान

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले के पांच विद्यार्थियों ने प्रदेश स्तरीय मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया है। जिसमें कक्षा दसवीं के तीन एवं कक्षा 12वीं के दो विद्यार्थी प्रदेश मेरिट सूची में स्थान बनाने में सफल रहे। सीएम राइज विद्यालय पटेरा के प्राचार्य विवेक नेमा के पुत्र वेदांश नेमा जो की उत्कृष्ट विद्यालय दमोह में जीव विज्ञान का छात्र था ने प्रदेश मेरिट सूची कक्षा 12वीं जीव विज्ञान में दसवां स्थान प्राप्त कर अपने जिले एवं पिताजी का नाम रोशन किया है। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने वेदांश को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं प्रेषित की तथा शेष विद्यार्थियों को भी शुभकामनाएं देते हुए 26 अप्रैल के बाद मिलकर उन्हें भी बधाई देने की बात की है।

Related Articles

Back to top button