क्राइममध्य प्रदेश

दलित महिला के साथ दुष्कर्म के बाद जहर पिलाकर की हत्या

नर्मदापुरम जिले के बनखेडी थाना क्षेत्र के ग्राम जासरवानी का मामला
रिपोर्टर : मिथलेश मेहरा
बनखेड़ी । ग्राम जासरवानी थाना बनखेडी जिला नर्मदापुरम मे दलित महिला के साथ विगत एक माह पूर्व दुष्कर्म कर सामंतवादी लोगों द्रारा जहरीला पदार्थ पिला कर हत्या की गयी |
जिसको लेकर जिला काग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष पुष्पराज पटेल के नेतृत्व व अन्य सामाजिक संगठन भीम आर्मी, जयस, महिला उत्पीडन उन्मूलन संघ, अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन आदि संघो ने ग्राम जासरवानी से तहसील कार्यालय बनखेडी, तक न्याय यात्रा कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए ज्ञापन तहसीलदार बनखेडी को दिया गया ।
ज्ञातव्य हो कि थाना बनखेडी के अन्तर्गत अन्य जघन्य समस्याओं को भी ज्ञापन मे समाहित किया गया|
इससे पूर्व तहसील परिसर मे आम सभा का आयोजन किया गया, सभा को पूर्व विधायक अर्जुन लाल पलिया, अजय अहिरवाल, जिला काग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष रमेश वामने, संजय अहिरवार, हरीश वेमन, संध्या शाह, आरती पटेल, पुष्पराज पटेल जिला काग्रेस अध्यक्ष व अन्य नेता गणो ने संबोधित किया |
तथा अपराधो मे न्याय न मिलने के कारण थाने का घेराव कर थाने के सामने हाईवे जाम कर चक्काजाम किया गया |
तव पुलिस प्रशासन की ओर आनन फानन मे पुलिस अनुविभागीय अधिकारी वाघमारे जी ने अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर पीडितो को शीघ्र न्याय दिलाने भरोसा देकर मामले को शांत कराया |
आंदोलन मे अतरसिंह भारतीय, अशोक अहिरवार, भगवानसिंह चौधरी जनपद सदस्य, लीलाधर मेहरा, संदेश गोलियां, सुरेश कुशवाहा, हीरालाल राठोरिया जिला पंचायत सदस्य, हेमंत नरवरिया, प्रदीप पलिया, आनंद पलिया, सत्यपाल पलिया, दिलीप साहू, गुमान माडले, श्याम लाल अहिरवार, हेमराज भारके, हनुमंत सिंह वौध्द, नेतराम मुकेले, रोहित राठोरिया, रमन वामने प्रवक्ता समण संघ व अन्य हजारों की संख्या मे सामाजिक वंधु उपस्थित रहे |

Related Articles

Back to top button