क्राइम

दसबी क्लास की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारण अज्ञात

रिपोर्टर : नीलेश पटेल
उदयपुरा । रायसेन जिले के उदयपुरा थाना क्षेत्र में एक सप्ताह में छात्रों द्वारा आत्महत्या का दूसरा मामला सामने आया है । कक्षा 10 वी की छात्रा ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है । आत्महत्या का कारण अज्ञात है।
नाबालिक छात्रा ने 1 मार्च को पेपर देने के बाद छात्रा अज्ञात कारणों के चलते डिप्रेशन में थी । कल युवती ने फांसी के फंदे पर झूलकर मौत को गले लगा लिया है ।
उदयपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम बम्होरी भुवारी में एक नाबालिक 10 वी कक्षा की छात्रा जिसने 1 मार्च को पेपर दिया था उसके बाद छात्रा डिप्रेशन में थी कारण अज्ञात था । और कल छात्रा ने फांसी के फंदे पर झूलकर जीवन लीला समाप्त कर ली है । परिजनों ने बताया कि पेपर देने गई थी उसके बाद ऐसा कुछ नही लगा कि बेटी इतना बड़ा कदम उठायेगी । बेटी पढ़ने लिखने में होशियार थी पर कभी नही सोचा था कि इतना बड़ा कदम उठाएगी ।

इस संबंध में उदयपुरा थाना प्रभारी एम एल भाटी का कहना है कि मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। शव को पीएम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

Related Articles

Back to top button