मध्य प्रदेश

पशु उपचार एवं बांझ निवारण शिविर का आयोजन, ग्रामीणों को बताया उपचार व निदान 

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले के ग्रामींण क्षेत्रों में पशुओं की सुरक्षा व गम्भीर रोगों के साथ साथ पशुओं में बांझपन जैसी बीमारियों को लेकर विगत दिवस शिविर व उपचार का आयोजन किया गया। विकास खण्ड पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ नीता मनोचा सिहोरा ने मीडिया को बताया कि ग्राम खजरी में पशु उपचार एवं बांझ निवारण शिविर का आयोजन किया गया है । इस शिविर में 26 पशु पालको के उपचार व 38 पशुओं का गर्भधारण सम्बंधित समस्याओं का निराकरण किया गया । साथ ही  20 पशु पालको को दवा वितरण की गई । व 3 पशुओं का  गर्भ परिक्षण भी किया गया ।
इस पशु सुरक्षा उपचार शिविर में उपस्थिति ड्राक्टर भीकम मरावी ने सभी पशु पालको को विभागीय योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी उप्लब्ध कराई । शिविर प्रभारी आशीष ठाकुर व सहयोगी सुरेन्द्र दुबे ने शिविर को सफल बनाने के लिए विकास खण्ड के सभी स.पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारीयों के साथ साथ नंंदी, गौ रक्षकों व मित्रों का आभार व्यक्त किया ।
काली पट्टी बांधकर किया शिविर का आयोजन  ग्राम खजरी में शासन के निर्देशानुसार बुधवार को सुबह 8 बजे से शाम 3 बजे तक चले पशु उपचार व बांझ निवारण शिविर के आयोजन में केरल में डॉ सायरा के साथ हुये अनितिपूर्ण व्यवहार के विरोध में सभी पशुओं की सेवा सुरक्षा के अधिकारी कर्मचारियो द्वारा काली पट्टी बांधकर डॉ सायरा को अपना नैतिक समर्थन देते हुए शिविर में चिकत्सा कार्य किया ।

Related Articles

Back to top button