हिंदू युवा सेवा दल ने निकाली चुनरी यात्रा, मां खेड़ापति को समर्पित की
ब्यूरो चीफ: शब्बीर अहमद
बेगमगंज । हिंदू युवा सेवा दल के तत्वाधान में पंचमुखी हनुमान मंदिर ब्लॉक परिसर से चुनरी यात्रा भक्ति, उल्लास और आस्था के साथ निकाली गई। विशाल जन समुदाय के साथ यह यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों बस स्टैंड, गांधी बाजार, और बजरिया चौराहा से गुजरी, जहां भक्तों की भीड़ श्रद्धा से झूम रही थी। ढोल-नगाड़ों की गूंज, शेर दल की उपस्थिति, और शिव-पार्वती की सजीव झांकी ने इस यात्रा को एक धार्मिक उत्सव में परिवर्तित कर दिया।
महिला मंडल की लेझम प्रस्तुति, लयबद्ध संगीत और तालबद्ध कदमों ने पूरे वातावरण को मंत्रमुग्ध कर दिया, जबकि डीजे की धुन पर नृत्य करती बालिकाएं उत्साह का संचार कर रही थीं। सैकड़ों मातृशक्ति की भागीदारी और उनके द्वारा लगाए जा रहे ‘मां खेड़ापति’ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। नगरवासियों ने जगह- जगह चुनरी यात्रा का स्वागत फूलों की वर्षा और आरती से किया, जिससे यह यात्रा एक अनुपम दृश्य प्रस्तुत कर रही थी।
मां खेड़ापति के मंदिर में पहुंचने के बाद, श्रद्धालुओं ने विधि- विधान से पूजन किया और मां को चुनरी तथा चंदेवा अर्पित किया। इस दौरान, भक्तों का उत्साह चरम पर था, और ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो समूचा नगर देवीमय हो गया हो। यह यात्रा सिर्फ एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज में समर्पण, एकता, और सांस्कृतिक धरोहर को सजीव रखने का प्रतीक बनी।
इस भव्य आयोजन में हिंदू युवा सेवा दल के अध्यक्ष आकाश साहू और उनके साथियों ने उत्कृष्ट योगदान दिया। राजा यादव, किशन घोषी, रवि नामदेव, मनीष जैन, गगन नेमा, बृजेश लोधी, गोविंद कोडरिया, संजू बाबा, नवल किशोर यादव, चंद्रमोहन साहू, गुलाब रजक, लोकेंद्र लोधी, मोहित लोधी, राजकुमारी शाक्या, ब्रजबाई गौर, कृष्णा कुशवाहा, जानकी कुशवाहा, और बाबू सेन ने अपने सहयोग से इस धार्मिक यात्रा को न सिर्फ दिव्य रूप दिया, बल्कि भव्यता भी प्रदान की।
इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख व्यक्तियों में क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र पटेल, पूर्व कैबिनेट मंत्री के ज्येष्ठ पुत्र दुर्गेश प्रताप सिंह, नपा अध्यक्ष संदीप लोधी, पूर्व अध्यक्ष मलखान सिंह जाट, उपाध्यक्ष सुदर्शन घोषी,
कांग्रेस प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह तोमर, नगर मंडल अध्यक्ष कमल सिंह साहू, सुरेश ताम्रकार, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष संतोष राय, महामंत्री महेश नेमा, संतोष कंडया, बसंत शर्मा, हरि साहू, मयंक जैन सिंघई, बबलू यादव, संजय राय, सत्यजीत दुबे, प्रवीण जैन, विजय पहलवान, अजय सिंह जाट, उपेंद्र ठाकुर, संजय सोलंकी, डॉ जितेंद्र सिंह तोमर, लोकराज ठाकुर, रवि राज, प्रदीप सोनी, राकेश भार्गव, गुड्डा यादव, अरविंद साहू, रामपाल साहू , विमल कुमार जैन, ब्रजराज सिंह जाट, दुर्गेश नगरिया, और पुरसोत्तम कुशवाहा जैसे कई गणमान्य नागरिक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



