क्राइम

दिनदहाड़े चौरसिया परिवार के घर चोरी, अज्ञात चोरों ने जेवर सहित नगदी लेकर हुए चंपत

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान । उमरियापान थाना के सामने अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े घर के पीछे का दरवाजा तोड़कर लाखों रुपए की चोरी का सनसनी खेज मामले को अंजाम दिया। पूजा चौरसिया ने बताया कि रिश्तेदार के यहां तिलक का कार्यक्रम था जिसमें शामिल होने पूरा परिवार दिनांक 21 नवम्बर 2022 दिन सोमवार को दोपहर करीब 12:30 बजे घर से कटनी के लिए रवाना हुए और रात्रि 8:00 बजे वापस घर पहुंचे अंदर जाकर देखा तो अलमारी का लांक टूटा हुआ था और पूरा सामान तितर-बितर रहा। पूजा चौरसिया ने जब अलमारी को चेक किया तो सोने के जेवर और नगदी गायब थे। चोरी की सूचना तत्काल उमरियापान थाना में दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी एस राज पिल्लई मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। चोरी की रिपोर्ट पूजा चौरसिया ने दर्ज कराई जिसमें बताया गया कि 2 तोला सोने का हार, सवा तोला की चूड़ी, दो चैन, दो नाक की लोंग, एक सोने की अंगूठी, एक नथ सभी समान सोने के थे एवं 52 हजार रुपए नगद चोरी का मामला दर्ज कर पुलिस चोरो की पतासाजी कर रही है।

Related Articles

Back to top button