क्राइम

पंचायत सचिव ने घर के वेंटीलेशन से रस्सी बांधकर लगाई फांसी, मौत

सिलपुरी ग्राम पंचायत में पदस्थ थे
रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
रायसेन । शुक्रवार को सुबह 11 बजे करीब रायसेन नगर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले 56 साल के पंचायत सचिव ने अपने घर में ही फांसी लगा ली। इससे उनकी मौत हो गई।
पुलिस को जानकारी मिली तो वे मौके पर पहुंचे। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। लोगों की मदद से सब्बल से गेट तोड़ा, उसके बाद कमरें में प्रवेश कर पाए। अंदर जाकर देखा तो पैमद गांव के रहने वाले और सिलपुरी ग्राम पंचायत में पदस्थ सचिव राजेश समाधिया फांसी के फंदे पर लटके मिले। उन्होंने दरवाजा अंदर से बंद करके वेंटीलेशन से रस्सी बांधी और फंदा गले में डालकर लटक गए। फंदे से उतारकर उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पीएम करके परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। घटना स्थल पर पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने से अभी कारणों को खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं अभी परिजनों के बयान भी नहीं हो पाए हैं
तीन बच्चों के पिता थे पंचायत सचिव
राजेश समाधिया हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित मकान में परिवार सहित रहते थे। राजेश के तीन बच्चों में दो बेटे और एक बेटी है। घटना के समय छोटा बेटा राहुल समाधिया बाजार में था। घर वालों ने उसे फोन करके बुलाया और राजेश द्वारा कमरे को दरवाजा ने खोलने के बाद परिजनों ने बताई। इसके बाद राहुल घर पहुंचा और पुलिस का सूचना दी। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। कोतवाली में पदस्थ एसआई वीरेंद्र सेन ने घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि मामला आत्महत्या का ही लग रहा है, हालांकि आगे जांच के बाद कुछ सत्यता उजागर होगी।

Related Articles

Back to top button