धार्मिक

श्री मद्भागवत कथा में पहुंचे पूर्व विधायक कथा वाचक का किया सम्मान

सिलवानी। नगर के सीएम राइज खेल मैदान में चल रही श्री मद्भागवत कथा के आयोजन के छठवें दिन पूर्व विधायक रामपाल सिंह राजपूत पहुंचे, और कथा श्रवण कथा की। कथा वाचक प. लक्ष्मीनारायण मिश्रा नगांव (खिरकिया वालों ) रुक्मणी विवाह की कथा भक्तों को श्रवण कराई।
कथा समापन के पश्चात पूर्व विधायक ने कहा कि श्री मद्भागवत कथा केवल एक धार्मिक कथा नहीं, बल्कि जीवन के सभी पहलुओं को समझने का एक अद्भुत मार्ग है। उन्होंने कथा वाचक के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके द्वारा किए गए प्रवचन लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रहे हैं। उन्होंने भक्तों से आग्रह किया कि वे धर्म, भक्ति और ज्ञान के मार्ग पर चलें, जिससे समाज में शांति और समृद्धि आए।
पूर्व विधायक द्वारा कथा वाचक प. लक्ष्मीनारायण मिश्रा नगांव (खिरकिया वालों ) शाल श्रीफल से स्वागत किया गया।
विधायक के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, नगर परिषद अध्यक्ष रेशु जैन, भाजपा नेता विभोर नायक, पार्षद रागिनी मोहन साहू, पार्षद प्रदीप कुशवाहा, संजू बनारसी, अशोक रघुवंशी गल्ला व्यापारी (पिपरिया वाले), बबलू पाल, रघुवीर साहू इलेक्ट्रिकल्स, जगदीश साहू अध्यक्ष तहसील साहू समाज,
पप्पू सोनी, तुलसी यादव, लखन चंदेल सहित बड़ी संख्या श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button