धार्मिक

देवी आराधना का पर्व शारदीय नवरात्रि में महोत्सव में गरबे की रहेगी धूम

दिव्य जीवनदान संस्था के बैनर तले रिहर्सल शुरू
रिपोर्टर : शिवलाल यादव

रायसेन। दिव्य जीवन दान संस्था बैनर तले सिंधी समाज धर्मशाला मुखर्जी नगर रायसेन में गरबा की रिहर्सल शुरू हो चुकी है । इस बार रंग-बिरंगे राजस्थानी परिवेश वेशभूषा में महिलाए गरबा करके मां जगदंबे को मनाएंगी और उनकी आराधना करेंगी।
संस्था की डायरेक्टर दिव्या ताम्रकार ने बताया कि देवी आराधना का पर्व शारदीय नवरात्रि में शहर के
द्वारा अभिनय गरबा महोत्सव का आयोजन रायसेन नगर में कराया जा रहा है। जिसका प्रशिक्षण 20 अक्टूबर से सिंधी धर्मशाला में प्रारंभ हो चुका है । संस्था की संस्थापक दिव्या ताम्रकार और पंकज शर्मा ने आगे बताया कि गरबा का प्रशिक्षण 10 दिन तक सिंधी धर्मशाला मुखर्जी नगर कालोनी में चलेगा । इसके बाद दिव्य जीवनदान संस्था रायसेन शहर के यशवंत मैरिज गार्डन में 1, 2 और 3 अक्टूबर को गरबा महोत्सव का आयोजन होगा । गरबा का प्रशिक्षण देने के लिए छिंदवाड़ा से ट्रेनर सुजाता चौहान को बुलाया गया है।

Related Articles

Back to top button