क्राइम

जेठ-जेठानी ने विवाहिता को लाठी-डंडों से पीटा

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
मगरोंन । मगरोंन थाना क्षेत्र के कनौरा रामनगर में एक महिला की उसके जेठ-जेठानी ने बेरहमी से मारपीट कर दी। मारपीट में गंभीर रूप से घायल महिला को मंगलवार देर रात को पिता ने सीएचसी बटियागढ़ में भर्ती कराया। घटना को लेकर पीड़िता के पिता ने मगरोंन थाने में शिकायत दी है।
पीड़िता राजकुमारी उम्र 32 साल ने बताया कि खेती उपयोग के लिये ट्रेक्टर नहीं दें रहें थे और उसका सामान जैसे बैटरी खोल रहें थे तो राजकुमारी ने मना किया कि मुझे बौनी के लिए ट्रेक्टर चाहिए। इस बात को लेकर जेठ राजेन्द्र और जेठानी विद्याबाई ने लाठी डंडे से मारपीट कर दी। इस दौरान शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसको बचाया और उसके पिता को सूचना दी। तत्पश्चात पिता के साथ महिला थाना मगरोंन पहुंची वहां पुलिस को सारी घटना बताई पुलिस के द्वारा महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बटियागढ़ लाया गया जहां पर घायल महिला का डाक्टर महेश लोधी के द्वारा इलाज किया गया महिला को सिर, हाथ में चोट है वहीं महिला के दांत भी टूटें है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया।

Related Articles

Back to top button