खेलमध्य प्रदेश

दो दिवसीय अभय युद्ध क्लब खेल प्रतियोगिता संपन्न हुई

एकल अभियान अंचल बरेली केंद्र सिलवानी में हुई
रिपोर्टर : शिवकुमार साहू
सिलवानी । सिलवानी नगर में एकल अभियान अंचल बरेली केंद्र सिलवानी में दो दिवसीय अभय युद्ध क्लब खेल प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में उपस्थित अंचल से अध्यक्ष मुकेश राय एवं लोकेश मिश्रा जिला पंचायत सदस्य, मोनू माताम्बर उपस्थित रहे । अंचल से उपाध्यक्ष कमलेश गुप्ता एवं मदनलाल रघुवंशी, ग्राम स्वराज मंच के अध्यक्ष नीरज जोशी, अंचल सचिव भूपेंद्र विश्वकर्मा, अंचल समिति सदस्य लीलादेवी साहू, हरि कथा समिति महिला सचिव कामता यादव उपस्थित रहे . एवं सेवा वृत्ति कार्यकर्ता भाग से नारायणसिंह ठाकुर, ग्राम स्वराज मंच योजना प्रमुख रामविलास, अंचल अभियान प्रमुख महेंद्र भलावी, अंचल प्रशिक्षण प्रमुख रघुवीर, ग्राम स्वराज मंच प्रमुख एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे । खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत पांच खेलों की प्रतियोगिता संपन्न हुई, कबड्डी, ऊंची कूद, लंबी कूद, दौड़, कुश्ती पांचो खेल की प्रतियोगिता संपन्न हुई एवं अंचल समिति के माध्यम से सभी बच्चों का मनोबल बढ़ाया एव पुरस्कार वितरण किए गए खेल प्रतियोगिता संपन्न हुई।

Related Articles

Back to top button