मध्य प्रदेश

दौड़ प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर के खिलाड़ियों ने मारी बाजी

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज। ब्लॉक स्तरीय शालेय क्रीड़ा एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिता का आयोजन सीएम राइज शा. उत्कृष्ट विद्यालय के मैदान में किया गया जिसमें ब्लॉक के लगभग समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों ने सहभागिता की । वहीं सरस्वती शिशु मंदिर विवेकानंद पुरम से 6 खिलाड़ियों ने सहभागिता की जिसमे 19 वर्ष बालिका वर्ग में 800 एवं 400 मीटर दौड़ में महक साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, 17 वर्ष बालिका वर्ग में लक्ष्मी गौर ने 1500 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया ,14 वर्ष बालिका वर्ग में 800 मीटर दौड़ में राधिका यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, 17 वर्ष बालक वर्ग में कपिल कुशवाहा ने 1500 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान और 800 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया वही 19 वर्ष बालक वर्ग में विनय पटेल ने 3000 मीटर में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्राचार्य प्रकाश शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button