धरवारा, कोठी व परसेल में बनेंगे स्वास्थ्य केंद्र भवन, सांसद के प्रयासों से मिली स्वीकृति
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद हिमाद्री सिंह के प्रयासों से आदिवासी बाहुल्य ढीमरखेड़ा विकासखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में बढोत्तरी के लिए स्वास्थ्य केंद्र भवनों की स्वीकृति मिली है। सासंद प्रतिनिधि पदमेश गौतम ने बताया ढीमरखेडा ब्लाक के ग्राम धरवारा, कोठी, परसेल व पहरुआ में उपस्वास्थ्य केंद्र भवनों के निर्माण कार्यो के लिए 65 लाख की स्वीकृति मिली है । इसी तरह बडवारा ब्लाक के ग्राम बसाडी में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण के लिए 1 करोड़ 34 लाख स्वीकृति मिली, बडवारा एवं कटनी ब्लाक के देवरी हटाई में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के निर्माण हेतु 1 करोड़ 34 लाख एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र मझगवां भवन निर्माण 65 लाख की स्वीकृति मिली है। जिसमें सभी कार्यों की निविदा भी जारी हो चुकी है। गौरतलब है लंबे समय से ग्रामीणों द्वारा उक्त ग्रामों में स्वास्थ्य केंद्र भवन के निर्माण की मांग की जा रही थी। इनकी स्वीकृति मिलने से ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है। यहाँ भवन निर्माण के बाद ग्रामीणों को और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।



