नए वर्ष का शुभकामनाओं और आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । नए वर्ष का एक जनबरी 2024 को आगाज होते ही गौरझामर में जश्न का माहौल शुरू हो गया लोगों ने खुशी का इजहार करते हुए एक दूसरे को बधाइयां व शुभकामनाएं दी और हर्षातिरेक में आतिशबाजी कर नए वर्ष का हार्दिक स्वागत वंदन अभिनंदन किया, घने कोहरे के आगोश में होते हुए भी दिन का शुभारंभ अच्छी मानसिकता सद्भाव के साथ करते हुए लोगों ने नए वर्ष को धार्मिकता से जोड़ते हुए समीपस्थ सिद्ध क्षेत्र रानगिर, टिकीटोरिया, बरकौटी की मां सिंह वाहिनी देवी माता मंदिर, श्री मंतगेश्वर महादेव मंदिर ,गौरीदात गुफामदिर, गढमदिर नाहरमऊ, आदि रमणीक व पवित्र धार्मिक स्थानो पर मित्रो परिवार के साथ पहुचकर दर्शन किये और धूमधाम के साथ नव वर्ष मनाया बता दे की नव-वर्ष के दिन बस व ट्को की हडताल होने के कारण वाहन बिल्कुल नही चलने से लोगो को नव-वर्ष मनाने के लिए आवागमन मे काफी दिक्कतो का सामना करना पडा।



