मध्य प्रदेश

नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना अब 20 जुलाई को

भोपाल । राष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग 18 जुलाई के चलते मध्य प्रदेश में निकाय चुनाव के नतीजे 18 की जगह 20 जुलाई को आएंगे।
ज्ञातव्य है कि 18 नुलाई को देश के राष्ट्रपति के चुनाव की मतदान होना है। इसी के चलते मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय चुनाव के द्वितीय चरण की मतगणना 18 जुलाई के स्थान पर 20 जुलाई को कराने का निर्णय लिया है। नगरीय निकाय चुनाव के प्रथम चरण की मतगणना यथावत 17 जुलाई को होगी।

Related Articles

Back to top button