Uncategorized

गरबा खेल कर घर लौटी युवती की सर्पदंश से मौत

बेगमगंज । नगर के वार्ड क्र. 11 गढोईपुर मोहल्ले में आज सर्पदंश से एक 22 वर्षीय युवती की मौत हो गई।पुलिस ने मर्ग कायम किया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार नसिया जी में चल रहे गरबा महोत्सव से अपने घर वापिस आई 22 वर्षीय अंजिली सेन को सांप ने काट लिया । उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन तत्काल उसको सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे । डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
परिजन निजी वाहन से उसको लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही युवती ने दम तोड़ दिया।
पुलिस द्वारा युवती के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

Related Articles

Back to top button