नगर से अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं जत्था हुआ रवाना, यात्रियों का उत्साह बरकरार
सिलवानी विधायक रामपाल सिंह राजपूत ने सभी को यात्रा के मंगलमय शुभकामनाएं दी।
सिलवानी। अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का लगभग 25 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ है। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं का निरंतर उत्साह बढ़ रहा है। श्रद्धालु मोहन साहू ने बताया कि मैं लगभग 20 सालों से लगातार अमरनाथ बाबा के दर्शन करने के लिए सिलवानी से अमरनाथ जाता हूं। बाबा बर्फानी से यही मनोकामना है कि मैं उसी तरह हर वर्ष बाबा के दर्शन करने जाता रहा हूं।
यात्रा एक जुलाई से शुरू हुई है जो 31 अगस्त को रक्षा बंधन वाले दिन संपन्न होगी। यात्रा शुरु होने से अब तक मौसम मेहरबान बना हुआ है। जिससे यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। बढ़ी संख्या में श्रद्धालु करंट पंजीकरण करवा कर यात्रा पर जा रहे हैं।
नगर सिलवाने जत्थे में राकेश चौरसिया (गुड्डा भैया) मीना चौरसिया, रुचि चौरसिया, शुभम चौरसिया, तनु चौरसिया, जालम रायकवार, दीपा रायकवार, मोहन साहू, रागनी साहू पार्षद, प्रदीप कुशवाहा पार्षद , मोनी कुशवाहा, राजेश कुशवाह, रचना कुशवाहा, महेश विश्वकर्मा, सीमा विश्वकर्मा, हर्ष विश्वकर्मा, स्नेहा विश्वकर्मा , विकाश नामदेव, गुड्डू राय
दिनेश विश्वकर्मा, शुभम सोनी, शिवानी सोनी, बद्री विश्वकर्मा सहित यात्रा के लिए शामिल हुए। सभी श्रद्धालुओं का बजरंग चौराहे श्री अनगढ़ हनुमान मंदिर परिसर में फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
सिलवानी विधायक रामपाल सिंह राजपूत, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, नगर परिषद अध्यक्ष रिशु विभोर जैन ने सभी को मंगलमई यात्रा के शुभकामनाएं दी।



