मध्य प्रदेश

करवाचौथ के सजगये बाजार अच्छे व्यापार कि उम्मीद

सिलवानी। नवरात्र और दशहरा के बाद अब बाजार करबाचौथ के लिए बाजार सजने लगा है। इस बार करवाचौथ पर पूजा-अर्चना की एक खास किट तैयार की गई है। विविधता लिए यह किट महिलाओं को आकर्षित कर रही है। रंग-बिरंगे और शक्कर के करबा तो हमेशा आते थे, लेकिन इस बार ज्यादा डिजानर करवा तैयार किए गए हैं।
बाजार में 25 से 125 रुपए तक के करवा उपलब्ध हैं। साथ में छलनी, सीकें और पूजा की विशेष थाली भी स्वास्तिक एवं रंगों से सजाकर तैयार की गई है। गली मोहल्लों में जाकर करवा बेचने वाले हाकिम ने बताया कि हाथ और चॉक से बने करवा का कारोबार तो चल पड़ा है, लेकिन डिजाइनर करवों का भी असर दिख रहा है। सामान्य तौर पर महिलाएं करवा, सीकें और कथा का कैलेंडर ही बाजार से लेती थीं। थाली, छलनी घर का ही उपयोग करती थीं, लेकिन इस बार सब कुछ रेडिमेड मिल रहा है। करवाचौथ की खरीदारी को आईं दिपिका का कहना था कि फिर घर की साफ-सफाई भी करती है, इसलिए बाजार में सामान्य खरीदारी के दौरान करवाचौथ की भी खरीदारी कर ली। नगर सहित अंचल
भर में करवाचौथ की पूजा- पाठ के सामान के साथ महिलाओं के साज-श्रृंगार के सामान का इस त्योहार पर अच्छे कारोबार कि उम्मीद लगा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button