नदी किनारे अंतिम संस्कार मामले में मप्र मानव अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, रायसेन कलेक्टर से 3 सप्ताह में मांगा जवाब

श्मशान की भूमि पर रसूखदारों का कब्जा
सिलवानी। मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने नदी किनारे करना पड़ रहा अंतिम संस्कार मामले में संज्ञान लेते हुए कलेक्टर रायसेन से 3 सप्ताह में जवाब मांगा है।
ज्ञातव्य हो कि जनपद पंचायत सिलवानी के चीचोली ग्राम में मुक्तिधाम की भूमि पर कब्जा होने व शवों का अंतिम संस्कार नदी किनारे करने की खबर को मृगांचल एक्सप्रेस ने प्रमुखता से प्रसारित किया था। इस मामले में मानव अधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। व कलेक्टर से प्रकरण की जांच करा कर कार्रवाही करने 3 सप्ताह का समय देकर जवाब मांगा है। उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत चीचोली में कुछ दबंगों ने शमशान की भूमि पर कब्जा कर रखा है, जिस कारण नदी के किनारे पर शवों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। अतिक्रमण के चलते बहुत कम भूमि बची है। जो जगह बची हैं वहां पर रास्ता नहीं है। ऐसे में शमशान तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है और मजबूरी में शवों का अंतिम संस्कार नदी के किनारे पर करना पड़ रहा है। मामले में संज्ञान लेकर मप्र मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर रायसेन से प्रकरण की जांच कराकर की गई कार्यवाही के संबंध में तीन सप्ताह में जवाब मांगा है
खबर को विस्तार से देखने के लिए क्लिक करें
श्मशान घाट ना होने से ग्रामीणों को नदी किनारे करना पड़ता है अंतिम संस्कार



