नदी सुनार में अवैध खनन कर भूमि का सीना खनिज माफिया कर रहे छन्नी, प्रशासन मोदक दृष्टि की भांति देख रहा नजारा
दमोह जिले की विधानसभा पथरिया की ग्राम पंचायत नरसिंहगढ़ का मामला
रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह । नरसिंहगढ़ सुनार नदी में की जा रही है रेत एवं लीला पत्थर का अवैध उत्खनन का काम बेरोकटोक को जारी है। चाहे वह खनन रेत का हो चाहे वह खनन बालू का हो चाहे खनन पत्थर का हो नरसिंहगढ़ से सुनार में नदी से सटे हुए इलाकों में अवैध खनन का कार्य बड़े स्तर पर जारी है। खुलेआम नदी में अवैध पत्थर अवैध रेत के ढेर लगे हुए हैं ट्रैक्टर आदि वाहन से परिवहन कर बिक्री के लिए दूसरी जगह भेजने का सिलसिला बिना किसी रोक-टोक के जारी है, लेकिन अधिकारियों की आंखों पर ऊपरी कमाई की पट्टी बंधी हुई है और उन्हें यह सब दिखाई नहीं दे रहा है तो वह खनन माफिया लगाता धरती का सीना छलनी कर अवैध खनन करने में लगे हुए हैं।
पुलिस प्रशासन की सुस्ती खनन विभाग अवैध खनन को बढ़ावा दे रही है प्रशासनिक लापरवाही के कारण नरसिंहगढ़ ग्राम पंचायत की सुनार नदी में अवैध का धंधा धड़कन ले से फल फूल रहा है
कि शासन प्रशासन की लापरवाही से भू माफिया और खान माफियाओं का मनोबल सातवें आसमान पर है ऐसे में पुलिस तथा खनन विभाग की भूमिका पर सवाल लोग खड़े करने लगे वही इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि पुलिस तथा प्रशासन के संरक्षण में अवैध पत्थर रेट के अवैध खनिज माफिया धंधे को अंजाम दे रहे हैं।




