संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता में दमोह जिले के प्रतिभागियों ने एक बार फिर मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
संभागीय प्रतियोगिता में दमोह के खिलाड़ियों का रहा दबदबा
शिक्षा विभाग द्वारा ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण से मिला बेहतर परिणाम
रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह । खुरई में आयोजित आयोजित संभाग स्तरीय शालेय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में दमोह जिले के प्रतिभागियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। दमोह जिले के जिला खेल अधिकारी विवेकदत्त शर्मा ने बताया कि इस बार एथलेटिक्स का समर केम्प तेंदूखेड़ा ब्लॉक में लगाया गया था और उसी का परिणाम यह रहा कि अच्छे एथलीट निकल कर आये और खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया । दमोह एथलेटिक्स दल से कोच के रूप में ग़ौरी शोऐब पठान, संदीप शर्मा और सहयोगी के रूप में रोशनी चक्रवर्ती, केशव सिंह, प्रेम सींग आदि गये थे ।
इस प्रतियोगिता में 14, 17, 19 आयु वर्ग के एथलेटिक्स के सभी इवेंट्स आयोजित हुए जिसमे दमोह जिले के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर गोल्ड , सिल्वर व ब्रॉन्ज मेडल अपनी झोली में डाले । इसमें रोहित गोंड 600 मीटर में गोल्ड (U14) 200 मी. में गोल्ड , खुशी यादव 3000 मी. पैदल चाल में गोल्ड, 100 मी. में ब्रॉन्ज, साधना ठाकुर गोला फेंक में गोल्ड (U17), सत्यम सिंह 400 में गोल्ड, अमरीन हर्डल में सिल्वर, रचना रिले रेस में ब्रॉन्ज, संगीता लांग जम्प में ब्रॉन्ज, खुशी विश्वकर्मा भाला फेंक में गोल्ड, राधिका गोंड भाला फेंक जूनियर में गोल्ड, अभि बिदुआ लांग जम्प में गोल्ड, साक्षी गोंड 400 मी. में गोल्ड और 100 मी. में ब्रॉन्ज, दशरथ 200 मी. दौड़ में गोल्ड, मातृभूमि 800 मी. दौड़ में सिल्वर, हर्षिता लंबी कूंद में गोल्ड, अनिकेत वासुदेव लंबी कूंद में गोल्ड, मनीष पॉल भाला में कांस्य, संतोष मिंज तवा और ऊँची कूंद में सिल्वर, सोनम मिंज तवा फेंक में ब्रॉन्ज, चंद्रभान ने 5000 मी. में ब्रॉन्ज, रंजीत तवा में कांस्य, अखलेश हैमर थ्रो में सिल्वर, शुभ श्रीवास्तव लंबी कूंद में सिल्वर, शौर्य श्रीवास्तव ऊंची कूंद में कांस्य , प्रिंस नामदेव हर्डल में ब्रॉन्ज, 100×400 रिले रेस में अभि, सत्यम, श्रीकांत, संजय ने गोल्ड पर कब्जा किया ।
इस प्रतियोगिता में जिले का नाम रोशन करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी एस. के . मिश्रा, नन्हे सिंह सहायक संचालक, आरएस राजपूत प्राचार्य, डीके मिश्रा प्राचार्य, वाय. के. कोरी प्राचार्य, गंगेले जी बीईओ, जीपी झारिया बीआरसीसी, जेएल अहिरबाल प्राचार्य, रघुराज राजपूत प्राचार्य, अशोक साहू प्राचार्य , बारी बाई धुर्वे खेल प्रभारी, हुकुम धुर्वे, महेंद्र दीक्षित, मनोहर सिंह, फागु सिंह व समस्त खेल प्रेमियों ने बधाई दी ।



