मध्य प्रदेश
नपा राजस्व निरीक्षक का हुआ प्रमोशन सुठालिया नगर परिषद में होंगे सीएमओ
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । मध्यप्रदेश शासन द्वारा स्थानांतरण किए जा रहा है उसी तारतम्य में नगरीय विकास एवं आवास मंत्रालय भोपाल द्वारा स्थानांतरण सूची जारी करते हुए नगर पालिका परिषद बेगमगंज में राजस्व उपनिरीक्षक के पद पर पदस्थ महमूद अली खान को मुख्य नगरपालिका अधिकारी के पद पर सुठालिया नगर परिषद जिला राजगढ़ मैं पदस्थ होने के आदेश जारी किए गए हैं ।
उनके स्थानांतरित साहित प्रमोशन पर सहकर्मियों द्वारा खुशी का इजहार करते हुए उन्हें बधाई दी गई है । बधाई देने वालों में अशोक श्रीवास्तव, महेंद्र विश्वकर्मा, साकेत भार्गव, शाहिद खान, सतीश सक्सेना, शिवप्रसाद, सऊद शाह खान, राकेश अहिरवार, अबरार खान, विजय गोगलिया, सचिन पाटकर, सूरज प्रसाद, सुरजीत, भईयू शर्मा आदि प्रमुख हैं।



