क्राइम

युवक फांसी के फंदे पर झूला, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर के ईश्वर नगर चुरक्का मोहल्ले में एक 22 वर्षीय युवक ने अपने घर के पिछले हिस्से में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली और परिजन आगे के हिस्से में बैठे रहे जब घर के लोगों ने जाकर देखा तो चीख-पुकार मच गई आस- पड़ोस के लोग एकत्रित हो गए और तत्काल युवक के शव को उतार कर सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे डॉ बीएस शिल्पी ने चेकअप उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के मकान के पड़ोस रहने वाले लोगों से मिली जानकारी के अनुसार ईश्वर नगर चुरक्का मोहल्ले में रहने वाले प्रकाश साहू का 22 वर्षीय पुत्र नीलेश साहू ने दीपावली के समय इको स्पोर्ट्स गाड़ी खरीदी थी । उक्त गाड़ी को रखने के लिए पड़ोस में लगा हुआ कोई खंबा परेशान कर रहा था जिसकी वजह से वह मानसिक रूप से परेशान था और इसी टेंशन में उसने घर के पिछले हिस्से में फांसी का फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली । मृतक के पास कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है परिजन कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। घटना शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है। सूचना पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही उपरांत शव का पीएम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।
इस संबंध में थाना प्रभारी राजपाल सिंह जादौन का कहना है कि मृतक ने किस कारण से फांसी लगाई है यह जांच उपरांत ही पता चल सकेगा।

Related Articles

Back to top button