परिषद ने अल्प समय के कार्यकाल में 100 अधिक विभिन्न योजनाओं के पेंशन प्रकरण स्वीकृत किये : विभोर नायक

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह के तहत नगर परिषद में पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ
सिलवानी। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर सात दिवसीय कार्यक्रम का समापन समारोह प्रतियोगियों को पुरस्कार वितरण कर संपन्न हुआ।
मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर नगर में शासन के निर्देशानुसार सात दिवसीय कार्यक्रम मनाया जा रहे थे जिसमें नगर परिषद सिलवानी के द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित किया गये । स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा रंगोली एवं चित्रकला के माध्यम से स्वच्छता का दिया गया, विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया, नगर में महापुरुषों के स्थानों पर स्वच्छता एवं दीप प्रज्वलित वितरित किए गए।
नगर को स्वच्छ के रखने के लिए व्यापारियों को सम्मान पत्र भी दिए गए। पुरस्कार वितरण समारोह के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि विभोर जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं क्षेत्रीय विधायक ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत के नेतृत्व में हमारे नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के साथ-साथ सामाजिक सरोकार से जुड़ी योजनाएं भी चलाई जा रही हैं। हमारे अल्प समय के कार्यकाल में नगर परिषद अमले के माध्यम से अभियान चलाकर 100 अधिक विभिन्न योजनाओं के पेंशन प्रकरण स्वीकृत किये, जिन्हें अब पेंशन मिलना प्रारम्भ हो गई। लाड़ली लक्ष्मी योजना से बेटियों के प्रति सोच में बदलाव आया है। सरकार द्वारा सभी को आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके अलावा स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से लोगों को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है, रोजगार से जोड़ा जा रहा है। आगे उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर सात दिवसीय कार्यक्रम में सभी कार्यों को करने के लिए हमरे नगर परिषद के सभी 15 वार्डो के पार्षदों नगर परिषद सीएमओ एवं कर्मचारियों का भरपूर सहयोग मिला। समापन कार्यक्रम में संबल कार्ड, पीएम स्वनिधि, आयुष्मान कार्ड, पेंशन स्वीकृति पत्र का वितरण एवं छात्र छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप शील्ड एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को वरिष्ठ भाजपा नेता पार्षद प्रतिनिधि संजय मस्ताना, श्याम साहू अध्यक्ष जनभागीदारी समिति, प्रदीप कुशवाह पार्षद एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया कार्यक्रम में नगर परिषद सीएमओ सुनील कुमार जैन एवं विधायक प्रतिनिधि विभोर जैन, श्याम साहू अध्यक्ष जनभागीदारी समिति, संजय मस्ताना, मिलन जैन, नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मोनू मतामबर, शमीम काजी, प्रदीप कुशवाहा, हफीज मंसूरी, कोसर खान, मोहन साहू, लखन मेहरा, गुड्डू भाई, इलियास ताज, बाबू लाल ठाकुर, पत्रकार सहित बड़ी संख्या में सिलवानी नगर के नागरिक एवं कर्मचारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र रघुवंशी नगर परिषद कर्मचारी के द्वारा किया गया।





