धार्मिक
नर्मदा परिक्रमा से लौटे तीर्थ यात्रियों का किया भव्य स्वागत
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नर्मदा परिक्रमा, सोमनाथ, द्वारिकाधीश यात्रा करने गए 65 तीर्थ यात्रियों का नगर वापसी पर शहरवासियों परिवारजनों ने भव्य स्वागत किया। विगत 6 दिसंबर को शहर से करीब 65 लोगों का जत्था माँ नर्मदा की परिक्रमा के लिए बस द्वारा रवाना हुआ था। आज 23 दिसम्बर को वापसी होने पर नगर के बस स्टैंड पर यात्रा से लौटे तीर्थ यात्रियों का नगर वासियों एवं उनके परिजनों ने फूलमाला श्रीफल भेंट कर स्वागत किया और बाजे गाजो के साथ घर ले गए।
यात्रा में विशेष रूप से पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश ताम्रकार, प्रकाशचंद्र साहू, चेतराम साहू, कैलाश नारायण साहू सहित नगर के लगभग 65 यात्री शामिल थे।



