क्राइममध्य प्रदेश

नर्मदा में डूबे युवकों का दूसरे दिन भी नही मिली सफलता, गोताखोरों की हलचल पर परिजनों की नजर रही

घटना स्थल से 15 किमी दूर तक की तलाश
रिपोर्टर : राजकुमार रघुवांशी
उदयपुरा।
रविवार को केतोघान नर्मदा तट पर डूबे विदिशा के दोनो युवकों का सोमवार शाम तक भी कुछ पता नहीं चला। सुबह से शाम तक एसडीआरएफ, पुलिस, होमगार्ड के साथ स्थानीय गोताखोर युवकों की तलाश करते रहे। मंगलवार को फिर से तलाश शुरू की जा रही है।
इस दौरान घटना स्थल से 15 किमी दूर तक तलाशी अभियान चलाया गया। जिसमें महाजाल, कांटे आदि का भी उपयोग किया, लेकिन दोनो युवकों राजकुमार चौरसिया तथा चेतन राजपूत का पता नहीं चल सका।
रविवार शाम को ही केतोघान पहुंचे युवकों के परिजन पूरी रात घाट पर ही रुके रहे, सोमवार को सुबह से शाम उनकी निगाहें नर्मदा नदी पर टिकी रहीं। गोताखोरों की हर हलचल पर उम्मीद भरी निगाहों से देखते और निराश हो जाते।
थाना टीआई एमएल भाटी ने बताया सरपंच सुधा राकेश पालीवाल और उनकी टीम के साथ रायसेन और भोपाल की एनडीआरएफ की टीमों के साथ तैराक सैनिकों और गोताखोरों तक की मदद ली गई। घटना स्थल से 15 किमी आगे बरेली की तरफ बरहा घाट तक तलाशी अभियान चलाया गया। एसडीएम प्रमोद गुर्जर, एसडीओपी राजीव जंगले, तहसीलदार शत्रुघन सिंह भी मौजूद रहे।
पूरा मामला यह है

छींद वाले हनुमानजी के दर्शन करने निकले 5 दोस्त हादसे का शिकार हो गए थे। 5 दोस्तों में से 2 दोस्त नर्मदा में डूब गए. पांचों युवक नर्मदा घाट पहुंचे जहां 3 युवा नदी में नहाने उतर गए जबकि 2 दोस्त बाहर ही बैठे रहे। नहाने उतरे 3 में से 2 दोस्त गहरे पानी में डूब गए।
सूचना मिलते ही उनकी खूब तलाश की गई लेकिन दोनों ही नही मिले।
उदयपुरा थाना मुख्यालय से 12 किमी दूर ग्राम केतोघान के नर्मदा घाट पर यह हादसा हुआ. जानकारी के अनुसार यहां विदिशा निवासी दो युवक नर्मदा नदी के गहरे पानी में डूब गए। रविवार की दोपहर विदिशा से छींद धाम के दर्शन करने आए ये युवक केतोघान घाट पर नहाने पहुंचे थे।
घटना के बाद से पुलिस और प्रशासन के अधिकारी गोताखारों की मदद से दोनों युवकों की तलाश में लगे हैं। देर शाम तक दोनों का कुछ पता नहीं चला था। देर रात होने से रेक्सक्यू रोक दिया गया था। सोमवार की सुबह से फिर तलाश की जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही युवकों के परिजन भी विदिशा से केतोघान पहुंच गए थे।
बता दें कि पांच दोस्तों में से तीन राजकुमार पुत्र शिवनारायण चौरसिया निवासी पान बाग विदिशा, चेतन पुत्र राकेश राजपूत निवासी पान बाग विदिशा, तथा अंशुल नेमा पुत्र अशोक निवासी डंडापुरा विदिशा नहाने के लिए नदी में उतरे। जबकि महेंद्र अहिरवार पुत्र भुजवल अहिरवार निवासी राजपूत कॉलोनी और प्रथम राजपूत पुत्र सुरेंद्र राजपूत निवासी नीमताल विदिशा बाहर घाट पर ही बैठे रहे।
घटना रविवार दोपहर 12:45 बजे की है। होमगार्ड जवानों ने करीब 2 बजे के बाद युवकों के तलाश के लिए देर शाम तक रेस्क्यू चलाया गया।‍‌‌ पुलिस और एनडीआरएफ के जवान गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश में लगे हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तीन में से दो दोस्त गहरे पानी में नहाने के लिए चले गए और डूब गए. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस गोताखोरों के साथ पहुंच गई थी और दोनों युवकों की तलाश शुरू कर दी गई. युवकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो चुका है।
जानकारी मिलने के बाद एसडीएम प्रमोद गुर्जर, तहसीलदार शत्रुघ्नसिंह, थाना प्रभारी एमएल भाटी, सरपंच सुधा राकेश पालीवाल भी मौके पर पहुंच गए।
सरपंच प्रतिनिधि राकेश पालीवाल ने बताया कि केतोघान घाट और खेरा घाट के बीच एक टापू पड़ता है। यह युवक टापू तक पहुंच गए। उससे भी आगे जाते समय यह नर्मदा नदी में लापता हो गए। केतोघान घाट सेरेत निकालने का काम भी किया जाता है जिससे जगह-जगह गड्ढे भी बन जाते हैं।

Related Articles

Back to top button