मध्य प्रदेश

लापरवाही के गड्ढे : नेशनल हाईवे सहित शहर की सड़कों का हाल बेहाल

जरा इधर भी देखिए साहब! जर्जर सड़कें बढ़ा रही लोगों का मर्ज, सुनिए पीड़ितों की कहानी उनकी जुबानी… और हादसों की कहानी
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
जिले के ओबेदुल्लागंज से इटारसी बैतूल जाने वाले नेशनल हाईवे क्रमांक 69, ओबेदुल्लागंज से जयपुर जबलपुर हाइवे 12, भोपाल रायसेन व्हाया विदिशा 146 स्टेट हाइवे सागर भोपाल की हालत लोगों के लिए वाहन चालकों को आवागमन में जी का जंजाल बनीं हुई है।जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों की लापरवाही का आलम यह है कि बारिश का मौसम अब खत्म होने को है लेकिन सड़कों के गड्ढों पर पेंचवर्क का मरहम लगाने की विभागों द्वारा कोई ठोस कार्ययोजना नहीं बनाई है।
एक्सपर्ट व्यूह….
गड्ढ़ों भरे रास्ते से दोपहिया और चार पहिया वाहनों पर सवार लोग हड्डी संबंधी बीमारी के शिकार हो रहे हैं।सड़कों पर उभरे गड्ढ़ों के दचकों की वजह से कमर की हड्डी पर लगातार दबाव बढऩे से कमर दर्द से पीड़ित लोग अस्पताल में आ रहे हैं। इसके अलावा एक्सीडेंट में घायलों की संख्या भी बढ़ रही है। डॉ. वैभव भटेले अस्थि रोग विशेषज्ञ। जिला अस्पताल रायसेन
बारिश से जिले और शहर भर की सडक़ों का हाल बेहाल है। सडक़ों पर लगा डामर का लेप भारी बारिश बाढ़ के कारण बह गया है। जिससे गड्ढ़े हो गए हैं और सडक़ किनारे गिट्टियों का ढ़ेर लगा हुआ है। ऐसे में सडक़ के गड्ढ़ों और गिट्टी के ढ़ेर से गाडिय़ां अनबैलेंस होकर खतरे का सबब बनी हुई है। इतना ही नहीं गड्ढ़ों भरे रास्ते से लगातार आवाजाही से लोगों को कमर और पीठ दर्द जैसी बीमारी का सामना भी करना पड़ रहा है। जिला चिकित्सालय सहित शहर के सभी हड्डी रोग विशेषज्ञों के पास इन दिनों कमर दर्द जैसी समस्याएं लेकर रोजाना लोग पहुंच रहे हैं।
क्या कहते हैं वाहन चालक…..
सड़कों की हालत बहुत अधिक खराब हो गई है। स्कूटी स्लिप हो गई थी। जिससे मैं सड़क पर गिर गई थी। इसी वजह से मेरे पैर में फ्रेक्चर आ गया था। जिसके कारण मैं दो महीने बेड पर रही। भावना दीक्षित
सड़क पर गड्ढ़े और गिट्टियों का ढ़ेर लगने से हादसे हो रहे हैं। मेरी बाइक सड़क पर स्लिप हो गई थी। जिससे कमर की हड्डी टूट गई थी। ऑपरेशन कराया है, अब वॉकर के सहारे चल रहा हूं। सुनील सराठे
रायसेन से सांची जाते समय बाइक का पहिया गड्ढ़े में जाने से गाड़ी अनबैलैंस हो गई थी। जिससे बाइक समेत सड़क पर गिर गया था। हाथ में चोट आई है। जिससे काम करने में परेशानी आती है। केशव पटले युवक

Related Articles

Back to top button