नवरात्रि पर्व पर भक्तों ने 100 मीटर चुनरी शोभायात्रा निकालीं
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । नवरात्रि पर्व सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति के सभी सदस्य के नेतृत्व में विशाल चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया। जो कोरता देवालय से पिपरिया चंडी माता होकर विराजमान मां दुर्गा पास चुनरी शोभायात्रा समापन हुई क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कोरता पिपरिया में गाजे बाजे के साथ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ पहुंची,जहां सभी श्रद्धालुओं के द्वारा माता को यह विशाल चुनरी अर्पित की गई। चुनरी यात्रा में सैकड़ो की संख्या में महिलाएं आगे कलश लेकर चल रही थी तो वहीं बच्चे युवा वृद्ध जनों में भी चुनरिया यात्रा के दौरान भक्ति भाव में झूमते नजर आए धार्मिक सद्भाव के साथ यह चुनरी यात्रा संपन्न हुई, बता दें कि उक्त चुनरी यात्रा में गांव और क्षेत्र के समस्त भक्त सहित सैकड़ों की संख्या में माताओं बहनों व श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही,चुनरी यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा रास्ते में कई जगह है चुनरी शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया,प्रवीण राय ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष हमारे द्वारा इस भव्य चुनरी यात्रा का आयोजन किया जाता है जिसका उद्देश्य यह होता है कि कई ऐसे धार्मिक स्थल है जिनका विकास नहीं हो पा रहा है वह भी सभी की दृष्टि में आ जाते हैं और साथ ही क्षेत्र धर्म मय होता है क्षेत्र की जनता की खुशहाली और समृद्धि की कामना को लेकर इस यात्रा का आयोजन इस बार पहली बार किया गया है जिसमें सभी क्षेत्रवासी सम्मिलित होकर धर्म लाभ उठाते हैं जिससे एकजुटता की मिसाल भी देखने को मिलती है।


