नवरात्रि पर्व में जगह जगह बिराजी माँ जगदम्बा, भक्ति भाव मे डूबा पूरा उमरियापान नगर
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । उमरियापान में शारदीय नवरात्र के चलते मां दुर्गा के सिद्ध स्वरूपों को समर्पित इन नौ दिनों में भक्ति भाव से विधिवत पूजा कर अपने परिवार के सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना कर रहे हैं नवरात्र के 9 दिन तक चलने वाले महोत्सव में नगर सहित ग्रामीण अंचलों में माँ दुर्गा की भव्य झांकियां सजाई जा रही है। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ देवी दुर्गा की प्रतिमाओं को पंडाल में जगह-जगह आकर्षक झांकियां सजाकर विराजित किया गया है । जिससे श्रद्धालुओं द्वारा पूर्ण आस्था के साथ नौ रूपो का दर्शन लाभ ले रहे है । महिलाएं नौ दिनों तक बड़ी माई दुर्गा मंदिर, चंदी माता, बड़ी खेर माई मंदिर, सहित सभी दुर्गा पंडालों में महिला मंडली के साथ भजन कीर्तन पाठ कर रही हैं, चारो ओर साज सज्जा से पूरा नगर जगमगा उठा है, बच्चे से लेकर बूढ़े तक भक्ति भाव मे लीन होकर माता रानी की पूजा अर्चना करने में लीन है।
नई बस्ती दुर्गा पंडाल में विराजी माँ दुर्गा बनी आकर्षक का केंद्र
हरिओम दुर्गा उत्सव समिति नई बस्ती उमरियापान दुर्गा पंडाल में, माता रानी की हँसते हुए भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है, जो इन दिनों आकर्षक का केंद्र बना हुआ है । प्रधान पुजारी विजय शुक्ला, पंडा दिनेश कुमार (पिंकू) सोनी, एवं उप पंडा सुमित सोनी,द्वारा पूरे विधी विधान व मंत्रोउच्चारण के साथ दोनों टाइम मातारानी की भव्य आरती उपरांत प्रसाद वितरण किया जाता है। जहां नगर सहित आसपास के ग्रामीण श्रद्धालु माँ दुर्गा की पूजा पाठ में बढ चढ़कर हिस्सा ले रहे है। झंडा चौंक दुर्गा पंडाल, ग्राम पंचायत प्रागंण, बड़े दीवाले, न्यू बस स्टेण्ड, कटरा बाजार, आजाद चौंक, में माँ दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है । एवं चंदी माता परिसर में असाटी समाज द्वारा माँ महाकाली की प्रतिमा स्थापित की गई है।
कटरा बाजार में रामलीला देखने उमड़ रहा जन शैलाब
कटरा बाजार में हर दिन रामलीला देखने श्रद्धालुओं में दिख रहा उत्साह, रामलीला मंडली द्वारा दुर्गा स्टेज में आयोजित रामलीला एवं आयोजक समिति द्वारा किया गया शुरुआत दिन से ही मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की लीला देखने नगर सहित आसपास के ग्रामीणों की भीड़ देखने को मिल रही है । रामलीला में राम सीता और लक्ष्मण की जीवन का वृत्तांत का वर्णन किया जा रहा है । जिसमे बीच बीच मे कलाकारों द्वारा कई प्रकार का नृत्य नाटक विभिन्न प्रकार के मुखौटे लगाकर अपनी-अपनी भूमिका निभाते हैं जो दर्शकों का मन मोह रहे है।



