मध्य प्रदेश

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह । मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था बुंदेलखंड नवनिर्माण संगठन एवं युवा जन कल्याण समिति द्वारा ग्राम पंचायत उमरी के शासकीय माध्यमिक शाला मैं नशा मुक्त भारत थीम पर चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक अरविंद चौराहा ने
बच्चों को भविष्य में बेहतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को नशा मुक्ति से संबंधित जानकारी उपलब्ध करायी साथ ही बच्चों को उनके कार्य के लिए प्रोत्साहित भी किया। बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने नशे से होने वाले मानसिक रोगों के बारे में चर्चा की। शिक्षिका श्रीमती मंजुला एक्का ने बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी साथ ही नशे से होने वाले मानसिक रोगों के संदर्भ में बच्चों से चर्चा की व भविष्य में नशा न करने की सलाह दी। समिति के निर्मल राठौर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में करीब 30 बच्चों ने भाग लिया जिसमे 15 बच्चों ने निबंध लेखन में 15 बच्चों ने चित्रकला में प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में शाला के अनुराग पटेल, उर्मिला पटेल, उमा सेन, श्याम अहिरवार, ऋषभ राठौर, संजना तिवारी, अशोक कुमारी, प्रेमलता अहिरवार, मनीषा पटेल, कुमकुम चौबे, रिया पटेल, भरत अहिरवार, केसर पटेल, सहोदरा अहिरवार,पूनम, आयुषी राजपूत, पुष्पा, खुशबू, दीपा,मोतीराम पटेल, रितु राजपूत बच्चों द्वारा रुचि लेकर चित्रकला में भाग लिया। प्रधानाध्यापक अरविंद चौराहा, शिक्षक परषोत्तम असाटी, हेमंती गौंड, मंजुला एक्का के साथ अनुराग गौतम, निर्मल राठौर, अंकित बसेडिया आदि की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button