कृषि

खड़े गन्ने की फसल में लगी आग, किसान बद्रीप्रसाद कौरव हुए बेसुध

5 एकड़ गन्ने की खड़ी फसल जलकर खाक, 8 लाख के नुकसान का अनुमान
रिपोर्टर : शिवकुमार साहू
सिलवानी।
गुरुवार की दोपहर 12 बजे समीपस्थ ग्राम चन्दपुरा खुर्द में बद्रीप्रसाद कौरव पिता लखनलाल कौरव के गन्ने की फसल में आग लग गई। सूचना मिलने पर नगर परिषद सिलवानी की फायर बिग्रेड ने आग पर ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।
लेकिन मौजूद किसान बद्रीप्रसाद कौरव ने बताया कि फसल में कुछ नही बचा पाए पांच एकड़ की बनी हुई फसल आग में जल कर खाक हो गई है। किसान को लगभग आठ लाख का नुकसान होना बताया जा रहा है । किसान बद्रीप्रसाद पिता लखन लाल कौरव अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर पहले ही बहुत परेशान थे अब इस घटना ने उनकी और उनके परिवार की परेशानियां बढ़ा दी है।

Related Articles

Back to top button