क्राइम

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 वर्ष के सश्रम कारावास

15 हजार रूपये जुर्माने से किया दण्डित
रायसेन। न्यायालय अनन्य विशेष न्यायाधीश (लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 ) जिला रायसेन द्वारा आरोपी विजय सिंह निगम आ. मुन्नो सिंह निगम, उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम सोनतलाई तहसील आमला जिला बैतूल को धारा 366 भादवि में 5 वर्ष का सश्रम कारावास, धारा 376 (3) भादवि में 20 वर्ष का सश्रम कारावास एवं धारा 376 (2) (एन) भादवि मं 20 वर्ष का सश्रम कारावास तथा कुल 15 हजार रुपए के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
इस मामले में शासन की ओर से श्रीमती भारती गेडाम, अति. जिला लोक अभियोजन अधिकारी, जिला रायसेन ने पैरवी की।
घटना के अनुसार 22 मार्च 2019 को रात करीब 2 बजे अभियोक्त्रीर का भाई उठा तो उसने बरतन गिरने की आवाज सुनी तथा पीडिता को घर में नहीं पाया। आस पड़ोस में तलाश करने पर भी नहीं मिली तो पीडिता के पिता द्वारा थाना मण्डीदीप में गुम इंसान रिपोर्ट लेखबद्ध करवाई गई। विवेचना दौरान घटना स्थल का नक्शा मौका बनाया गया। अभियोक्त्रीप को दस्तईयाब किया गया, जिसके द्वारा यह पता चला कि पीडिता आयु 15 वर्ष को बहला फुसलाकर उसका व्यपहरण कर उसकी इच्छा के विरुद्ध उसके साथ दुष्कर्म किया। साक्षियों के कथन उनके बताये अनुसार लेखबद्ध किया व विवेचना उपरांत अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। माननीय न्यायालय द्वारा विचारण उपरांत आरोपी को दोषसिद्ध किया गया।

Related Articles

Back to top button