क्राइम
नगर निगम के सफाईकर्मी की लाश कुएं में मिली
रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
उज्जैन। गुरुवार को एमपी के उज्जैन शहर में घर से निकले नगर निगम सफाईकर्मी की हीरामिल के कुएं में लाश मिली। मनीष पिता परसराम सांगते 40 वर्ष निवासी 8 खोली महाकाल घाटी नगर निगम में प्रायवेट सफाईकर्मी था।
उसके मामा मुकेश गिरजे ने बताया कि मनीष सुबह 5 बजे ड्यूटी जाने का कहकर घर से निकला। सुबह करीब 8 बजे उसके भाई हेमंत को सूचना मिली कि मनीष की लाश हीरा मिल के कुएं में पड़ी है। जिसकी सूचना देवासगेट पुलिस को दी।
पुलिस ने कुएं से शव बाहर निकलवाया और जिला अस्पताल भिजवाया। मुकेश गिरजे ने बताया कि मनीष की पत्नी 7 वर्षों से मायके में रह रही है। उसका एक बच्चा भी है।



