पर्यावरणमध्य प्रदेश

निस्वार्थ गो सेवा समिति ने इस बार अनोखी पहल के साथ मनाया रक्षाबंधन

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। इस रक्षाबंधन बहन बेटी नारी माँ के साथ साथ ले गो माता को राखी बांध रक्षा का संकल्प निस्वार्थ गो सेवा समिति के सदस्यों ने अपनी अस्थाई गो शाला मे घायल बीमार गोवंशों के साथ मनाया। रक्षाबंधन गोवंशों को राखी बांध कर उनकी रक्षा और सुरक्षा का लिया संकल्प। लगातार गो वंशों मे लम्पि जैसी महामारी फैल जाने से अधिक संख्या मे गोवंश गोलोक धाम जा चुके। एसिडेंट तस्करी एवं अन्य कारणों से भी गोवंश गोलोक धाम जा रहे यदि ऐसा ही सिलसिला चलता रहा तो पृथ्वी पर गोवंश बड़ी मुश्किल से देखने मिलेंगे। गो हमारी माता उनकी रक्षा और सुरक्षा का दायित्व सकल हिंदू समाज़ का है एक हिंदू एक गोवंश को राखी बांध कर उसकी सुरक्षा और रक्षा का संकल्प ले तो निश्चित ही गोवंश पृथ्वी लोक पर सुरक्षित हो जाएगा। पृथ्वी भी तभी तक सुरक्षित है जब तक गोवंश सुरक्षित है।

Related Articles

Back to top button