मध्य प्रदेश
नीलमणि शुक्ला बने युवा ब्राह्मण समाज के ब्लॉक अध्यक्ष
सिलवानी । नगर के काठिया मंदिर परिसर में भगवान परशुराम के समक्ष में युवा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से नीलमणि शुक्ला को अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। रविवार देर शाम को काठिया मंदिर परिसर में सर्व ब्राह्मण समाज जन की बैठक आयोजित की गई जिसमें नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य लोकेश मिश्रा की उपस्थिति में युवा ब्राह्मण समाज ब्लॉक सिलवानी के अध्यक्ष पद पर शिक्षक नीलमणि शुक्ला को सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत किया गया ।
इस अवसर पर नगर के संजय शास्त्री, राघवेंद्र रावत, श्रीराम आचार्य, कमलेश शर्मा, संजीव मिश्रा, राजेश मिश्रा, आनंद सहारिया, प्रवीण मिश्रा, आनंद प्रकाश पांडे, देवेंद्र भार्गव, राघवेंद्र दुबे, उमेश चौबे सहित ब्राह्मण जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।




