धार्मिक

हिन्दु नव वर्ष की घर-घर जाकर दी शुभकामनाएं

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । युगाब्द 5126, विक्रम संवत् 2081, चैत्र शुक्ल वर्ष प्रतिपदा हिन्दु नव वर्ष के पुनीत पावन अवसर पर हिन्दु धर्मावलम्वियो ने एक दूसरे को मंगल तिलक लगाकर शुभकामनाये दी व गले मिलकर हृदयाभिनन्दन किया, नूतन वर्षारम्भ के मौके पर विधाभारती सरस्वती शिशु मंदिर गौरझामर के आचार्य परिवार ने समूह मे नगर भृमण कर घर-घर हिन्दु ध्वज पताका फहराई लोगो को नव वर्ष की खुशी मे परिवार जनो का तिलक गुलाल लगाकर कर हार्दिक अभिनन्दन करते हुए शुभकामनाएँ दी है उल्लेखनीय है की,हिन्दु नये वर्ष से ही चैत्र नवरात्रि का नवदिनी शक्ति की भक्ति का धार्मिक त्योहार भी शुरु होता है जिससे पूरा वातावरण भक्ति मय व शक्ति की उपासना मे लीन दिखलाई देता है इस समय समीपस्थ प्रसिध्द शक्ति पीठ रानगिर मे माता हरसिध्दी देवी के दर्शन जलाभिषेक पूजा अर्चना उपवास उपासना यज्ञ अनुष्ठान व्रत जप तप आदि हेतु भक्तो की अपार भीड उमड़ा रही है।

Related Articles

Back to top button