धार्मिक

पिंड भरते हुए बेंगवा कला सिलवानी से नर्मदा तट बोरास के लिए निकला जत्था

सिलवानी ‌। हर्ष वर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी बेंगवा कला सिलवानी से मां नर्मदा तट बोरास के लिए श्रद्धालु का जत्था पिंड भरते हुए रवाना हुआ। पिंड भरते हुए श्रद्धालु कमलेश कुशवाहा, मनमोद कुशवाहा, लोकेश कुशवाहा, प्रेमनारायण कुशवाहा, गोलू कुशवाहा, अर्जुन कुशवाहा, प्रिंस कुशवाहा, तुलसी कुशवाहा आदि लोग रवाना हुए मां खेरापति, बिजासेन मंदिर से पूजा अर्चना के बाद यात्रा पर निकला श्रद्धालुओं ने बताया कि बेगवा कला सिलवानी से मां नर्मदा तट बोरास के लिए दूरी लगभग 38 किलोमीटर है जिसमें पिंड भरते हुए तय करते इस यात्रा का पूर्ण करने में लगभग आठ दिन का समय लगेगा। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति भाव के मां नर्मदा का स्मरण करते हुए आगे बढ़ेंगे श्रद्धालुओं ने बताया कि नर्मदा तट बोरास पहुंचने के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। पिंड भरते हुए जत्थे का स्वागत तहसील अध्यक्ष बलराम कुशवाहा, पूर्व तहसील अध्यक्ष राजेश कुशवाहा, सिलवनी नगर अध्यक्ष दिनेश कुशवाहा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अर्जुन कुशवाहा, कुशवाहा धर्मशाला निर्माण समिति अध्यक्ष लखन कुशवाहा, मिथलेश कुशवाहा, रोहित कुशवाहा, राजा कुशवाहा, संदीप कुशवाह द्वारा सभी का तिलक लगाकर श्रीफल देकर माला पहना कर स्वागत किया गया।

Related Articles

Back to top button