मध्य प्रदेश

नगरीय निकायों के प्रथम सम्मिलन एवं अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के निर्वाचन हेतु पीठासीन अधिकारी नियुक्त

रायसेन । रायसेन जिले के सभी नगरीय निकायों के प्रथम सम्मिलन के आयोजन एवं अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के निर्वाचन हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद दुबे द्वारा तिथियां निर्धारित करते हुए संबंधित अनुभाग के एसडीएम को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है। नगर पालिका परिषद रायसेन के प्रथम सम्मिलन की कार्यवाही कलेक्ट्रेट कार्यालय में की जाएगी तथा शेष नगरीय निकायों के लिए नगर पालिका, नगर परिषद के कार्यालयों में निर्धारित तिथियों पर प्रातः 10.30 बजे से प्रारंभ की जाएगी।
नगर पालिका परिषद रायसेन के प्रथम सम्मिलन का आयोजन एवं अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का निर्वाचन 8 अगस्त 2022 को किया जाएगा तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दुबे पीठासीन अधिकारी रहेंगे। नगर परिषद सांची, नगर परिषद सिलवानी, नगर परिषद बाड़ी तथा नगर परिषद औबेदुल्लागंज के प्रथम सम्मिलन के आयोजन तथा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के निर्वाचन हेतु 6 अगस्त 2022 की तिथि निर्धारित की गई है। साथ ही संबंधित अनुभागों के एसडीएम को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद बेगमगंज, नगर पालिका परिषद मण्डीदीप तथा नगर परिषद उदयपुरा के प्रथम सम्मिलन के आयोजन एवं अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के निर्वाचन हेतु 8 अगस्त 2022 की तिथि निर्धारित करते हुए संबंधित एसडीएम को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है।
नगर परिषद गैरतगंज, नगर परिषद बरेली तथा नगर परिषद सुल्तानपुर के प्रथम सम्मिलन एवं अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के निर्वाचन हेतु 10 अगस्त 2022 की तिथि निर्धारित की गई है और संबंधित एसडीएम को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है। निर्धारित तिथियों पर संबंधित पीठासीन अधिकारी नवनिर्वाचित पार्षदों का प्रथम सम्मिलन आयोजित कर मप्र नगर पालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन नियम 2019 के प्रावधान अंतर्गत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन की कार्यवाही की जाना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही मप्र नगरपालिका अधिनियम 1961 की धारा 307 (2) में वर्णित प्रावधान के अंतर्गत अपील समिति के गठन की कार्यवाही करना भी सुनिश्चित करेंगे।

Related Articles

Back to top button