मध्य प्रदेश

नोहटा में रक्तदान शिविर दौरान 34 यूनिट रक्त किया गया एकत्रण

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी के जन्मदिन के मौके पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नोहटा में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस मौके पर जिला पैथोलॉजिस्ट डॉ. अमित प्रकाश जैन अपनी टीम सहित एवं सी.बी.एम.ओ. जबेरा डॉ. डी.के. राय, एम.ओ. शेर सिंह मौर्य मौजूद रहे । आयोजित रक्तदान शिविर दौरान सी.बी.एम.ओ. जबेरा डॉ. डी.के. राय ने बताया इस रक्तदान शिविर में नोहटा क्षेत्र के उत्साही नवयुवको द्वारा 34 यूनिट रक्तदान किया गया। उन्होंने बताया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जबेरा में शीघ्र ही ब्लड स्टोरेज यूनिट क्रियाशील की जायेगी। जिससे आपात स्थिति में आमजनो एवं गर्भवती महिलाओं को रक्ताधान आपूर्ति स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हो सकेगी।

Related Articles

Back to top button