पंचायत सचिव का कारनामा, बिना अनुमति काटे महुआ के वृक्ष
ग्राम पंचायत डूड़ी महगवा का मामला
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
सिहोरा । जबलपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र का ताजा मामला सामने आया है जहाँ पंचायत सचिव ने कई वर्ष पुराने महुआ के वृक्ष को शासकीय अवकाश का फायदा उठाकर शनिवार की शाम को कटवा दिये ।
मझौली जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत महगवा का मामला, ग्रामीणों ने मीडिया को बताया कि पटवारी हल्का नम्बर 80 के खसरा क्रमांक 76 में लगे हुए कई वृक्षों में से शनिवार की शाम 5 बजे के दौरान बिना अनुमति महुआ के वृक्षों को कटवा दिये ।
ग्रामीणों ने बताया कि वीरन यादव पंचायत सचिव जो वर्तमान में मढ़ाबजर ग्राम पंचायत में पदस्थ है ने शनिवार की शाम को मशीन के माध्यम से वर्षो पुराने महुआ के वृक्ष को कटवा दिया गया । पंचायत सचिव वीरन यादव, राघवेंद्र यादव, इन्द्रजीत उर्फ कलुटा यादव ने मिल कर काटे महुआ के वृक्ष को काटा गया है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से वृक्षों की काटने की घटना की जाँच करने की मांग की है।
इस मामले को लेकर जब तहसीलदार राजेन्द्र शुक्ला व जनपद पंचायत सीईओ सौम्या जैन से फोन पर सम्पर्क किया गया । लेकिन फोन नहीं उठाया गया है ।
अब सवाल उठता है कि बिना अनुमति के वृक्षों को काट देना और सरकार द्वारा पेड़ो के लगाने के लिए प्रेरित करना दोनों ही बाते समाज के लिए प्रश्न चिन्ह लगा रही हैं ।



