मध्य प्रदेश
आदित्य ने बढ़ाया नगर का गौरव
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर के सुप्रसिद्ध गल्ला व्यापारी स्वर्गीय मुन्नालाल जैन के सुपुत्र अतुल जैन के पुत्र आदित्य जैन (महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज इंदौर ) ने एमबीबीएस परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर नगर का गौरव बढ़ाया है।
उनकी सफलता पर पिता अतुल जैन, बड़े पापा अजीत जैन एवं नगर के समाजसेवियों सहित नगरवासियों ने हार्दिक बधाई देते हुए आदित्य जैन का पुष्पमालाओं से स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



