पत्नि को बुरी नजर से देखने का बदला लेने के लिए, पहले दारू पिलाई, फिर पत्थर से कुचलकर मार डाला

बरेली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 48 घंटे में अंधे हत्या कांड का खुलासा
रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली | 7 मई को खरगोन और बरेली के बीच में बने मछवाई रोड ओवर ब्रिज के नीचे हुए अंधे हत्याकांड का महज 48 घंटे में बरेली पुलिस ने खुलासा किया है अज्ञात आरोपी द्वारा हल्कोरा उर्फ काशीराम मेहरा उम्र 19 साल निवासी ग्राम छींद की अज्ञात आरोपी द्वारा निर्मम हत्या की गई थी, पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्र.290/2023 धारा 302 भादवि का पंजीबध्द कर अनुसंधान में लिया गया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसेन अमृत मीणा के मार्गदर्शन में एसडीओपी बरेली राजीव जंगले एवं थाना प्रभारी बरेली निरीक्षक आशीष सप्रे के द्वारा पुलिस टीम गठित कर अज्ञात आरोपी की तलाश/ पतारसी प्रारंभ की गई ।
सबक सिखाने के लिए दारू पिला कर मार डाला
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संदेह के घेरे में संदेही राजेश केवट पिता लखन उर्फ पप्पू केवट निवासी ग्राम छींद से महत्वपूर्ण साक्ष्य के आधार पर पूछताछ की गई तो आरोपी राजेश केवट ने बताया कि हल्कोरा उर्फ काशीराम मेरी पत्नि पर कई दिनों से बुरी नजर रखे हुये था और उसके साथ छेड़खानी करता था । घटना दिनांक को भी काशीराम उर्फ हल्कोरा मेरी पत्नि को घर के बाहर खडे होकर इशारे कर रहा था । मैंने देख लिया तो उसे सबक सिखाने के लिए शराब के 6 क्वाटर खरीदे और 4 क्वाटर मढिया के पास हल्कोरा उर्फ काशीराम को पिलाये और खुद ने थोडी शराब पी और 2 क्वाटर पेंट की जेब में रखकर घर से अपने जीजा की मोटर साइकिल उठाकर पीछे हल्कोरा को बैठाकर खरगौन पराठे खिलाने का कहकर ले गया । मछवाई ब्रिज के नीचे खरगौन में पहुंचकर 2 क्वाटर हल्कोरा को ओर पिलाये, फिर हल्कोरा उर्फ काशीराम को समझाया की तू मेरी पत्नि को मत छेडाकर इसी बात पर से झगड़ा हो गया और मैंने धक्का देकर हल्कोरा उर्फ काशीराम को सडक पर गिरा दिया और सीमेंट के पत्थर से सिर पर 3-4 बार मारकर मार डाला है । आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल हीरो सुपर स्पेंलडर, मृतक काशीराम का मोबाइल और खून लगे कपड़े जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में न्यायालय बरेली पेश किया गया ।
आरोपीगण की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी आशीष सप्रे, उनि सुखदेव भालेकर, उनि सुनंदा खरे, सउनि रमेश रेकवार, सउनि अरविंद पाण्डेय, प्रआर श्याम सिंह, आरक्षक राजेश राजपूत, महेन्द्र राजावत, मुकेश पटेल, शिवकुमार की विशेष भूमिका रही है ।



