मध्य प्रदेश

पत्रकार विचार गोष्ठी : सिहोरा में जुड़ेंगे पत्रकार

रिपोर्टर : मनीष श्रीवास्त
सिहोरा । जबलपुर के ग्रामीण अंचल में कार्य करने वाले पत्रकारों समस्याओं पर होगा विचार विमर्श ।
सोमवार दिनांक 26 दिसम्बर दोपहर 2 बजे विजय रेस्टोरेंट पेट्रोल पम्प के पास, सिहोरा पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं को लेकर से होरा प्रेस क्लब के द्वारा पत्रकार विचार गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है ।
इस आयोजन में सिहोरा में कार्यरत सभी पत्रकार संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। प्रेस क्लब सिहोरा के सचिव अनिल अग्रवाल ने बताया पत्रकार विचार गोष्ठी कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रईसा मलिक वरिष्ठ पत्रकार भोपाल एवं कार्यक्रम की अध्यक्ष संध्या दिलीप दुबे नगर पालिका अध्यक्ष एवं वरिष्ठ संरक्षक सिहोरा प्रेस क्लब विशिष्ट अतिथि सैफ मलिक भोपाल वरिष्ठ पत्रकार एवं डॉ हिदायत खान अधिमान्य पत्रकार भोपाल रहेंगे। प्रेस क्लब के अध्यक्ष एहसान अंसारी ने सिहोरा में कार्यरत श्रमजीवी पत्रकार संघ श्रमजीवी पत्रकार परिषद एवं विभिन्न पत्रकार संगठन के सभी पदाधिकारियों से पहुंचने की अपील की है। विशेष आमंत्रित पार्षद वार्ड 10 लीला सुप्पी बर्मन विशेष आमंत्रित सदस्य शैलेंद्र दुबे अध्यक्ष पत्रकार संघ, राजू तिवारी अध्यक्ष पत्रकार परिषद ,प्रवीण क़ुरारिया वरिष्ठ पत्रकार, अनिल जैन वरिष्ठ पत्रकार , नरेश चौहान वरिष्ठ पत्रकार एवं रिपोर्टर मनीष श्रीवास, राहुल श्रीवास एवं सभी पत्रकारों ने पहुंचने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button