मध्य प्रदेश

अतिथि शिक्षक संघ ने कलेक्टर नाम सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। अतिथि शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर राय, उपाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह लोधी व सचिव इमाम खान ने कलेक्टर के नाम एक अतिथि शिक्षकों का फरवरी/मार्च से बकाया मानदेय भुगतान के सम्बन्ध ज्ञापन सौंपा है। उल्लेखनीय है कि पथरिया ब्लॉक के अतिथि शिक्षकों का फरवरी से व जिले के अन्य ब्लॉकों का मार्च माह से मानदेय बकाया है. मानदेय भुगतान के संबंध में कई बार आवेदन/ज्ञापन दिया गया, परंतु आज दिनांक तक मानदेय भुगतान नहीं किया गया. सत्र समाप्ति के तीन माह बाद भी मानदेय भुगतान न होने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे अतिथि शिक्षक परिवारों पर भरण-पोषण का संकट बना हुआ हैं। अतिशीघ्र मानदेय भुगतान कराने की मांग की है ।

Related Articles

Back to top button