मध्य प्रदेश

पवित्र तीर्थ क्षेत्र सम्मेद शिखर को पर्यटक स्थल घोषित करने के विरोध में जैन समाज ने ज्ञापन सोपा

रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । जैनो के सुविख्यात पवित्र तीर्थ क्षेत्र सम्मेद शिखर जी को तीर्थ स्थल के स्थान पर झारखंड राज्य सरकार द्वारा पर्यटक स्थल घोषित कर दिया गया है। जिससे उससे क्षेत्र की पवित्रता एवम आस्था पर प्रश्न चिन्ह खड़ा हो गया है। जिसके विरोध में सम्पूर्ण भारत वर्ष की जैन समाज इसका पुरजोर विरोध कर रही है और विगत दिवस दिल्ली, इंदौर सहित सम्पूर्ण देश मे ज्ञापन सौपे गए है।
इसी तीर्थ क्षेत्र को झारखंड राज्य सरकार द्वारा एक पर्यटक स्थल घोषित किया है। जिसका हम पुरजोर विरोध करते हैं क्योंकि सम्मेद शिखर आस्था का केंद्र है पवित्र तीर्थ क्षेत्र है ना कि कोई पर्यटक स्थल है। इस विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में नोहटा समस्त जैन समाज एवं चंडी चोपरा सड़क हरदुआ खमरिया मौजी लाल ग्रामो की जैन समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में सम्मिलित होकर अपना विरोध दर्ज कराया।
इसी क्रम में सकल दिगम्बर जैन द्वारा नोहटा बड़े जैन मंदिर में एकत्रित हुए ग्राम के प्रमुख मार्गो से होते हुए विशाल जुलूस नोहटा थाना परिसर पहुंचा जहां भारत के महामहिम राष्ट्रपति एवम प्रधानमंत्री तथा झारखण्ड के मुख्यमंत्री के नाम नोहटा थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान को ज्ञापन सौपा।
ज्ञापन में जैन समाज ने बताया कि सम्पूर्ण विश्व में जैन समाज एक अहिंसक समाज के रूप में जानी जाती है और जैन धर्म के तीर्थंकर भगवान की निर्वाण भूमि तीर्थराज सम्मेद शिखर जी है जो जैनियों की आस्था का मुख्य केंद्र है।

Related Articles

Back to top button